
कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा जहां पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार जिले के पदाधिकारियों से मॉनिटरिंग करते हुए विधि व्यवस्था सहित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर निर्देश देते हुए अपने टीम द्वारा अवैध कारोबार पर छापामारी कर रोक लगाने का प्रयास करते रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व डीआईजी की टीम द्वारा सरायकेला खरसावां जिले मे बालू माफियाओं पर छापामारी कर कई गाड़ियों को पकड़ा और करवाई कि, जिससे बालू माफिया दहशत में है। बालू पर करवाई के बाद कई थानेदारों पर जांच कर करवाई की बातें कही गई।वही अभी ताजा मामला एक थाना प्रभारी पर पैसा लेकर पोस्तो के गाड़ी को छोड़ने को लेकर चर्चाओं में है। कोल्हान डीआईजी द्वारा आम जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि 9431706135 पर सूचना दें हर हाल में करवाई होगी। गलत करने वाले किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे। अवैध कारोबार पर हर हाल में करवाई होगी।अपराध पर अंकुश लगेंगे, क्राइम कंट्रोल होंगे और अवैध कारोबार बंद होंगे l जिस क्षेत्र में अवैध कारोबार होंगे उस क्षेत्र के थाना प्रभारी पर भी करवाई होगी।चाहे वह कितना भी बड़ा पैरवी वाला क्यों ना हो। कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा से जनता में एक उम्मीद और विश्वास पैदा हुआ है । सरायकेला खरसावां जिले के मुख्य और चर्चित थाना क्षेत्रों में इन दिनों अवैध कारोबार बालू स्क्रैप और ब्राउन शुगर ड्रग्स का खुलेआम धंधा चल रहे हैं। कोल्हान DIG का शक्ति से निर्देश देते हुए कहा हर थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की और अवेध कारोबार में रोक लगाई जाए ।
ए के मिश्र
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
