• Sun. Feb 15th, 2026

1 जून से आएगी टाटा स्टील में ESS और नौकरी छोड़ो-नौकरी पाओ स्कीम,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 21, 2022

 

जमशेदपुर.  टाटा स्टील प्रबंधन कर्मचारियों के लिए फिर से अर्ली सेपरेशन स्कीम (ईएसएस) लेकर आया है। कंपनी ने 1 से 30 जून तक ईएसएस स्कीम सुनहरे भविष्य की योजना (एसबीकेवाई) लागू की है। इसके अलावा नौकरी छोड़ो-नौकरी पाओ स्कीम (जॉब फॉर जॉब) की भी पेशकश की है।जॉब फॉर जॉब… अपनी नौकरी बच्चों को दे सकेंगे कर्मचारी, देनी होगी परीक्षा जिन कर्मचारियों की 5.6 साल की नौकरी बाकी है, वे ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे। वे नौकरी छोड़कर अपने योग्य बच्चे को नौकरी दे सकेंगे। कर्मचारियों के बच्चों को एनसीटीवीटी की परीक्षा पास करनी होगी। इसके लिए तीन बार मौका मिलेगा।परीक्षा पास होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान ही स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जाएगा। नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को हर महीने 13 हजार मिलेंगे। कर्मचारियों के डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री वाले बच्चों को एक साल की ट्रेनिंग के बाद एनएस-7 ग्रेड में बहाल किया जाएगा। मैट्रिक पास बच्चों को दो साल की ट्रेनिंग के बाद एनएस-4 में ज्वाइन कराया जाएगा।ईएसएस 40+ कर्मचारी कर सकते हैं आवेदन सुनहरे भविष्य योजना के तहत टाटा स्टील में 10 साल काम करने वाले 40 वर्ष या उसके अधिक उम्र के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को वर्तमान बेसिक-डीए की राशि 60 साल की उम्र तक मिलेगी। हर साल इसमें 1000 रुपए की बढ़ोतरी भी होगी। आवेदन पर कर्मचारी का चयन प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में होगा।जॉब फॉर जॉब के तहत 9 लोगों की एसएनटीआई में ट्रेनिंग के बाद ज्यादा उम्र के कारण बहाली रोक दी गई थी। वहीं टाटा स्टील में नन वर्क्स और ऑफिस में काम करने वाले एसोसिएट्स कर्मचारियों का प्रमोशन रुका हुआ था। ग्रेजुएशन डिग्री नहीं होने से इनका सीनियर एसोसिएट्स में प्रमोशन रुका हुआ था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *