• Tue. Mar 31st, 2026

उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे बच्चों से पृथ्वी की रक्षा का शपथ लेते हुए मनाया पृथ्वी सप्ताह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 27, 2022

सरायकेला   सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री स्वच्छता अवार्ड ( 2020) प्राप्त स्कूल न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर मे बच्चों से पृथ्वी की रक्षा का शपथ लेते हुए पृथ्वी सप्ताह मनाया. अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा पृथ्वी बचेगी तभी हम लोग भी बच पाएंगे. मनुष्य जल, नभ में न रहकर पृथ्वी पर रहता है इसलिए इसको बचाना हमारा कर्तव्य है. पूरे 1 सप्ताह तक जब तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां नहीं हो जाती तब तक सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को पृथ्वी का महत्व बतलाना एवं इसकी रक्षा कैसे की जाए इसके बारे में जागरूक करना है. बिजली पानी का दुरुपयोग नहीं करना, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना, मिट्टी को बचाने के लिए जगह अनुसार पेड़ – पौधे लगाना रिहायशी इलाके में कम घने वृक्ष एवं मैदान के किनारे – किनारे पीपल, बरगद जैसे घना पेड़ लगाने का सुझाव दिया. प्रिंसिपल संध्या रानी प्रधान ने पृथ्वी, प्रकृति सहेजने – संवारने के तरीके पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान, शिक्षिका गीता कुमारी, गीता राय, पूनम गुप्ता, रंजना कुमारी, अमिता प्रधान, पूजा, विजय झा, भबतारण इत्यादि का सफल योगदान रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed