
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली में बदमाशों ने फैयाज आलम नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।
घटना के दौरान हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली फैयाज आलम को लगी। गोली लगने से घायल युवक को तत्काल जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
