
गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत के पीडीएस डीलर होपना टुडू के आकस्मिक निधन पर पीडीएस दुकानदारों में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना पर झारखंड प्रदेश पीडीएस उपाध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष फुलकांत झा उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने मृतक की पत्नी, पुत्री, पुत्र एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।इस दौरान फुलकांत झा ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मानवीय आधार पर होपना टुडू के बड़े पुत्र को अनुकंपा के आधार पर पीडीएस दुकान आवंटित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि होपना टुडू के आकस्मिक निधन से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में परिवार के भविष्य और आजीविका को ध्यान में रखते हुए उनके बड़े पुत्र को पीडीएस दुकान की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने जिले के उपायुक्त एवं राज्य सरकार से इस मामले में सकारात्मक पहल करने की अपील की, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता, पीडीएस दुकानदार अशोक गुप्ता तथा बाबा तिलका मांझी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित थीं। सभी ने दिवंगत होपना टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
