• Wed. Nov 25th, 2026

वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

 

*जमशेदपुर/*सरायकेला -वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता *मंगल कारूवा* (55 वर्ष), सोपोडेरा निवासी का उनके सोपोडेरा आवास में तड़के सुबह निधन हो गया। उनका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। ब्रेन हेमरेज की बीमारी से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखकर घर ले जाने की हिदायत दी थी।

 

उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में विधिपूर्वक किया गया। इस दौरान मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष *गुरूचरण मुखी*, महासचिव *गणपति कारूवा*, *विकास मुखी* कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, *बबलू कारूवा* मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष, *रामप्रकाश महतो* जेएलकेएम नगर अध्यक्ष, *स्वप्न कुमार महतो* जिला अध्यक्ष, जेएलकेएम नेत्री *रेखा कालिंदी*, *पिंकी महतो*, *रामसिंह मुंडा* अध्यक्ष आदिवासी सुरक्षा परिषद् जमशेदपुर, *पीके कारूवा*, *रमाकांत कारुवा* समाजसेवी, *संतोष कारूवा*, *राम मुखी*, *दीपु कारूवा*, *अशोक बेहरा*, *गिरीश मुखी* एवं *रंजन कारूवा* अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच जिला संरक्षक उपस्थित रहे।

 

सभी ने कहा कि हमने जुझारू, कर्मठ, सिपहसालार, सक्रिय कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं हो पाएगी, जिसकी कमी हमेशा महसूस होगी। भगवान उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। सभी ने उन्हें अश्रुपूर्ण एवं भावुक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *