• Wed. Nov 25th, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत गृह प्रवेश सप्ताह जारी, आज 61 लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया प्रवेश..

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

 

 

जिले के सभी 9 प्रखंडों में आयोजित हुए गृह प्रवेश कार्यक्रम, 17 से 25 नवंबर तक कुल 787 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का उपहार

 

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के तहत आज जिले के सभी 9 प्रखंडों में कुल 61 लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित आवास में विधिवत गृह प्रवेश किया।

 

इस अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा, बधाई पत्र एवं आवास की चाबी भेंट कर नए घर में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुक परिवारों ने अपने नए आवास में प्रवेश किया।

 

उल्लेखनीय है कि गृह प्रवेश सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 787 लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश संपन्न कराया जा चुका है। इसके माध्यम से पात्र लाभुक परिवारों को अपने नवनिर्मित आवास में प्रवेश का अवसर प्राप्त हुआ है।

 

जिला प्रशासन द्वारा गृह प्रवेश सप्ताह के माध्यम से आवास योजना के लाभुक परिवारों के जीवन में खुशियां लाने तथा उन्हें सुरक्षित एवं पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *