
सरायकेला (संवाददाता): सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में सड़क से सटे उगी घनी और खतरनाक झाड़ियों की वार्ड पार्षद ज्योति साहू की पहल पर साफ-सफाई कराई गई है। इस कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों ने अब राहत की सांस ली है।
सड़क के दोनों ओर बड़ी झाड़ियों के कारण वार्डवासियों को, विशेषकर रात के अंधेरे में आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों और गेस्ट हाउस के बच्चों को इसी रास्ते से विद्यालय आना-जाना होता था, जिससे हर समय सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का भय बना रहता था।

झाड़ियों के कारण रास्ता काफी असुरक्षित हो गया था। झाड़ियों की सफाई हो जाने से रास्ता साफ और सुरक्षित हो गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने इस जनहित के कार्य के लिए वार्ड पार्षद ज्योति साहू का आभार व्यक्त किया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
