
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद। VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजनाओं की प्रगति को लेकर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को दाउदनगर प्रखंड में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने की। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मानव दिवस सृजन, श्रमिकों का नियोजन, पंचायतवार योजनाओं की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पौधारोपण योजनाओं एवं विभिन्न वर्षों की लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में पर्याप्त संख्या में योजनाएं संचालित रखी जाएं, ताकि श्रमिकों की मांग के अनुरूप उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। किसी भी पंचायत में श्रमिक नियोजन शून्य नहीं रहना चाहिए। मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर के कर्मियों को नियमित निगरानी करने तथा दिसंबर माह के लिए श्रमिकों की कार्य मांग का निबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।
पौधारोपण एवं लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमित निरीक्षण करने तथा पुरानी योजनाओं को नियमानुसार पूर्ण अथवा बंद करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सोख्ता, चेक डैम, आहर एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में योजनाओं की पूर्णता दर में सुधार, कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण तथा NMMS के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। मजदूरी भुगतान की समीक्षा करते हुए सभी श्रमिकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने और लंबित भुगतान मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।
उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिस दिन किसी पंचायत में श्रमिक नियोजन शून्य रहेगा, उस दिन संबंधित पंचायत रोजगार सेवक के मानदेय में कटौती की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, श्रमिकों को नियमित काम उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समयसीमा में आम जनता तक पहुंचाना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
