• Mon. Nov 23rd, 2026

नमो फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पेनल्टी शूटआउट में बलोदर ने सेहदा को 2-1 से दी मात

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव: प्रखंड के शिवाडीह स्थित कुशवाहा फुटबॉल खेल मैदान में सोमवार को नमो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर, मशाल जुलूस की परंपरा निभाते हुए तथा फुटबॉल में किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 39 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह से पूर्व स्वस्थ भारत निर्माण के उद्देश्य से उपस्थित खिलाड़ियों एवं लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के माध्यम से अनुशासन, आपसी भाईचारा, सहयोग और एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला एफसी सेहदा और पर्वत युग क्लब बलोदर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ, जिसमें पर्वत युग क्लब बलोदर ने एफसी सेहदा को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।

कार्यक्रम में टूर्नामेंट अध्यक्ष भीखन महतो, खेल संयोजक बंटी तिवारी, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, कमेंटेटर कृष्णा राम, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, बड़कागांव उपप्रमुख बच्चन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार, उदय कुमार, अवध किशोर मेहता, रूपेश कुमार, राजीव रंजन, हरि शंकर प्रसाद, मेवालाल नाग, ग्राम अध्यक्ष खिरोधार कुमार, संजय राणा समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *