
Ranchi: रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में झारखंड ACB ने एक और बड़ी कार्रवाई की है गुरुवार को ACB की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बेरमो SDO मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. मनोज कुमार तत्कालीन बड़गाई के पद पर पदस्थापित रह चुके हैं. उल्लेखनीय है,कि इस मामले में बीते 17 नवंबर की रात ACB की टीम ने IAS मनोज कुमार रंजन समेत छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी), तीन जिला अवर निबंधक और दो अंचल अधिकारी शामिल थे. ACB की जांच में इन अधिकारियों की भूमिका कथित तौर पर जमीन की अवैध खरीद-बिक्री, दस्तावेजी प्रक्रिया और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ी सामने आयी है. गिरफ्तार अधिकारियों में सदर रांची के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक अविनाश कुमार और राहुल कुमार चौबे शामिल हैं. इसके अलावा बड़गाई अंचल के तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और रांची शहर अंचल के तत्कालीन सीओ राजेश कुमार शामिल है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
