
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। रांची और सिमडेगा पुलिस द्वारा पत्रकार अभिषेक भारती के रांची स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय में छापेमारी और पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बड़कागांव के पत्रकारों ने प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने झारखंड सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि रांची और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से देशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार अभिषेक भारती के कार्यालय को निशाना बनाकर वहां से सामान जब्त करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। संगठन ने कहा कि किसी भी आरोपी को न्यायालय से दोषी करार दिए जाने तक अपराधी नहीं माना जा सकता। संगठन मीडिया ट्रायल का समर्थन नहीं करता, लेकिन मीडिया की स्वतंत्रता पर हमले को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्रकारों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष संजय सागर, सचिव नरेश कुमार, दीपक सिन्हा, पिंटू कुशवाहा, सदानंद शर्मा, आनंद राज, विकास रंजन, रियासत हसन,पंकज ठाकुर, अनुज कुमार और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
