
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
लोयाबाद। लोयाबाद में लोक आस्था, सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। लोयाबाद क्षेत्र के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती और श्रद्धालु भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा में जल में खड़े रहे। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की लालिमा दिखाई दी, व्रतियों ने दूध और जल से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य व खुशहाली की कामना की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद और सिंदूर देकर छठ की शुभकामनाएँ दीं। इसके बाद घर पहुँचकर पारंपरिक विधि से पारण किया और 36 घंटे से अधिक समय तक चले निर्जला व्रत का समापन किया लोयाबाद के मदनाडीह, सेंद्रा रानी तालाब, बांसजोड़ा, गड़ेरिया, एकड़ा नदी, 20 नंबर, कोक प्लांट, पवार हाउस और कनकनी 7 नंबर कतरी नदी के छठ घाटों पर आधी रात से ही व्रती और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इन घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।

व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और अपनी पूजा संपन्न की। छठ व्रतियों ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है तथा समाज में एकता और स्वच्छता का संदेश देता है।इस अवसर पर लोयाबाद मोड़ पर श्री श्री छठ पूजा युवा संघ समिति ने भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की। मदनाडीह तालाब मे नवयुवक छात्र संथ के अगुवाई मे छ्ठ घाट की साफ सफाई की सेवा अर्पित किया। और रानी तालाब सहित अन्य घाटो पर युवा संध द्वारा सेवा अर्पित किया गया धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर आकर्षक रंगोली बनाई गई।

कनकनी 4 नंबर में पलामू टाइगर कमेटी ने हर डाले में फल आदि वितरित किए तथा व्रतियों को पारण के बाद शर्बत भी पिलाया गया।
रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, जिससे यह महापर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चार दिवसीय अनुष्ठान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डिप्टी उप मेयर अरूण चौहान, मुस्लिम कमेटी के महामंत्री व कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री असलम मंसूरी व चेम्बर के अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार महतो,जेएमएम के जिला उपाघ्यक्ष हरेन्द्र चौहान,वार्ड 8 के पार्षद रामेश्वर तुरी,पूर्व पार्षद महावीर पासी सहित लोयाबाद थाना प्रभारी पीकु प्रसाद, एसआई रोहित कुमार और उनके सहायक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
