
जमशेदपुर । झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर टीम पीएसएफ ( प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ) ने अपना 11 वीं स्थापना दिवस भी पूरे दिन मानव सेवा और मानव कल्याणकारी कार्यो को समर्पित कर मनाया। दिन की शुरुआत पार्वती घाट के पीछे नव जाग्रत मानव समाज कुष्ठ आश्रम, अंत्योदया भवन परिसर से हुई, जहां वहां रह रहे जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया । इसके बाद जमशेदपुर ब्लड सेंटर में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, चिकित्सकगण, पदाधिकारी, संस्था के चेयरमैन पुलक कुमार सेनगुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस दौरान दैनिक समाचार पत्रिका वितरण करने वाले चार सदस्यों जिनमें छोटेलाल, कृष्णा कुमार, सुरेश, गणेश सामिल और एक नारी शक्ति अष्टमी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । उन्हें एक माह का सूखा राशन, जिसमें 15 सामग्रियां शामिल थीं, साथ ही साड़ी, धोती, गमछा और टी-शर्ट के रूप में नए वस्त्र भी प्रदान किए गए । टीम पीएसएफ के आठ शतकवीर रक्तदाता कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, मनोरंजन गौड़, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कमल कुमार घोष, अवधेश कुमार वर्मा, अजित कुमार भगत को सौ रक्तदान सौ ज़िन्दगी के तहत टीम पीएसएफ ” वीर गौरव मानव सेवा सम्मान ” से सम्मानित किया गया । कैंसर अस्पताल के रेस्ट हाउस में रह रहे मरीजों और उनके परिजनों को स्वादिष्ट नाश्ता भी दिया गया । कई सदस्यों ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं एसडीपी रक्तदान कर इस दिन को और भी यादगार बना दिया ।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि टीम पीएसएफ ने अपना स्थापना दिवस भगवान विरसा मुंडा को नमन करते हुए, झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन, नारी शक्ति स्वरूपा रूपी सोरेन एवं एक वर्ष के अंतराल में दिवंगत हुए पत्रकारों को समर्पित किया ।

इस अवसर पर संजय चौधरी, पुलक कुमार सेनगुप्ता, दीपक कुमार मित्रा, भास्कर कुंडू, बासुदेव दास, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, शुभेंदु मुखर्जी, किशोर साहू, मनोरंजन गौड़, अवधेश कुमार वर्मा, अजित कुमार भगत, देवनाथ सिंह, बी शेशा गिरी, सरोज कुमार प्रामाणिक, राजेश कुमार पटेल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे । टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं देते हुए झारखंड स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दिया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
