
पंकज ठाकुर
बड़कागांव।प्रखंड में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा छठ घाटों की निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने छठ घाट में छठ पूजा समितियों के द्वारा तैयारी का जायजा लिया एवं निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन के द्वारा छठ घाट में सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण हिदायत दिया गया है जिसमें दीपक कुमार सिंह ने लोगों से नदी या तालाब में नंगे बिजली तार का उपयोग न करने एवं गहरे पानी में नहीं जाने के लोगों को सख्त निर्देश दिया गया है। ताकि किसी भी प्रकार के अनहोनी से निपटा जा सके। सर्वप्रथम बड़कागांव सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात छवनिया नदी छठ घाट का निरीक्षण किया गया यहां भगवान सूर्य की प्रतिमा लगाकर पूजा की जाएगी, वही नापो में बरबनिया तालाब का निरीक्षण किया गया जहां लगभग डेढ़ सौ से अधिक छठब्रती पूजा के लिए पहुंचेंगे, यहां बनारस से आए पंडितों के द्वारा रविवार शाम एवं सोमवार सुबह गंगा आरती किया जाएगा। यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है ।इसके अलावा रावतपारा एवं बादम में छठ घाट में साफ सफाई एवं बांध बनाकर पानी स्टोरेज किया गया है , ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े । निरीक्षण के मौके पर एस आई राकेश खवास, रोशन कुमार,एस आई गजेंद्र सिंह , के अलावा कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
