• Fri. Nov 13th, 2026

बीएम मेमोरियल स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों का धमाका,छठ पूजा गीत पर झूमीं बच्चियां

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बीएम मेमोरियल स्कूल में बच्चों के उत्साह और उमंग के साथ बाल दिवस का आयोजन किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया। यह कार्यक्रम छठ पूजा के मध्य नजर रखते हुए 13 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया गया।समारोह की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिसे देखकर बच्चे झूम उठे।कार्यक्रम में एक खास आकर्षण छात्राओं द्वारा छठ पूजा की गाना पर रहा, बच्चियों ने सुंदर गीत पर दिल जीत लिया।पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों और हंसी-खुशी से गूंज उठा।इस प्रकार,बीएम स्कूल में आयोजित यह बाल दिवस समारोह बच्चों के लिए एक यादगार और अनमोल अनुभव बन गया।

 

मौके पर निदेशक संदीप कुशवाह, उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा दिनकर, प्राचार्य कैलाश कुमार, उपप्राचार्या पूनम कुमारी, विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश दास, आनंद राज, एरिका टोप्पो, देवंती देवी, राजेश कुमार रवि, योगेंद्र कुमार, अभिषेक कश्यप, कृष्ण यादव, सावित्री टुडू,अंश कुमार,शंकर महतो,भानु राज,रेखा कुमारी, गंगा भारती ,कुलदीप रंजन, सोनू कुमार,अंजली सोनी, नीलम बेदिया,अंजली सोनी,अंश कुमार,अनिकेत कुमार, विकास ठाकुर ,सुभाष कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *