• Fri. Nov 13th, 2026

सरायकेला: अपराध नियंत्रण से लेकर छठ घाटों की सुरक्षा तक एसपी का सख्त निर्देश, फरियादियों से बदसलूकी हुई तो थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

*सरायकेला*: अपराध पर लगाम एवं लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी और त्योहारों के दौरान आम जनता की सुरक्षा इन तीनों मोर्चों पर सरायकेला खरसावां जिला पुलिस को पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वगिरयारि ने जिले के पुलिस पदाधिकारीयों के साथ क्राइम मीटिंग कर अक्टूबर महीने में दर्ज कांडों की विस्तृत समीक्षा की,

बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही और थानों में आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों एवं अनुसंधान पदाधिकारीयों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, अनुसंधान के समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि केवल कांड दर्ज करना पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि निष्पक्ष अनुसंधान और समय पर कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाना भी उतना ही जरूरी है,

आगामी महापर्व छठ को देखते हुए एसपी ने विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिये उन्होंने कहा कि छठ के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है ऐसे में सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करेंगे, सभी प्रमुख एवं संवेदनशील छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, अर्ध्य के दौरान घाटों पर पुलिस बल सक्रिय रहने,

भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस गशती की व्यवस्था करने, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, घाटों तक आने जाने वाले रास्तों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, संवेदनशील एवं भीड़ वाले घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहने, अफवाह फ़ैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए, देखना होगा कि बैठक में एसपी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का धरातल पर कितना असर दिखाई देता है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *