• Fri. Nov 13th, 2026

कुल्टी – आसनसोल रेलवे डिवीजन के सीतारामपुर कुल्टी बराकर स्टेशन पर भी छठ के गाने बजते दिखे

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कुल्टी बराकर सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर सुमधुर छठ की गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । इस संबंध में बताया जाता है आस्था का महापर्व छठ लगभग प्रारंभ होने वाला है ।

लोग छठ की अंतिम तैयारी में जुटे हुए हैं । इसी बीच एक बार फिर बराकर रेलवे स्टेशन पर छठ की संगीत बजने पर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया । इस दौरान आसनसोल रेलवे डिवीजन के सीतारामपुर कुल्टी बराकर स्टेशन पर भी छठ के गाने बजते दिखे । यह गाना अगले 4 दिनों तक सभी स्टेशनों पर बजाया जाएगा ।

सभी स्टेशन पर ट्रेन के आवागमन की सूचना के बाद बाकी समय छठ की संगीत बजाए जा रहे है । इस संबंध में कुल्टी विधायक प्रतिनिधि टिंकू वर्मा ने कहा कि जिस तरह हम सभी ने दुर्गा पूजा काली पूजा तथा अन्य त्योहार को मिलजुल कर मनाया उसी तरह छठ को मनाने जा रहे है ।

उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री के निर्देश पर छठ महापर्व को लेकर सफाई अभियान जोर शोर से अंतिम चरण में चल रहा है । वही आम यात्रियों ने बताया कि ट्रेन से सफर करने के दौरान जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंचती है तो छठ के संगीत सुनाई देते जिससे ऐसा लगता मानो हम अपने घर के आस पास ही है । वही ट्रेन पकड़ने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि सुमधुर छठ के संगीत सुनकर समय कैसे बीत जा रहा है पता ही नहीं चला । सरकार के इस फैसले की जितनी प्रसंशा की जाय वह कम है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *