
सरायकेला। सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में काली पूजा और दीपावली का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा, अटूट भक्ति और बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सरायकेला के विभिन्न पूजा पंडालों और ऐतिहासिक मंदिरों में माता काली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नगर के पुराना बस स्टैंड सरायकेला, गुदड़ी बाजार पब्लिक काली पूजा पंडाल और आस्था के प्रमुख केंद्र शमशान काली मंदिर में माता की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इन स्थलों पर सुबह से ही आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आधी रात को महाकाली की विशेष तांत्रिक और वैदिक पूजा संपन्न की गई।

पूजा के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में दीप और अगरबत्ती जलाकर मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने माँ काली से अपने परिवार की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, कई भक्तों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर माता को श्रद्धापूर्वक विशेष भोग और प्रसाद चढ़ाया।

काली पूजा की ही रात्रि को लोगों ने अपने-अपने घरों में धन-धान्य की देवी माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा की गई। पूजा के बाद पूरा सरायकेला शहर रंग-बिरंगे दीयों और आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठा।
घरों को सजाने के पीछे की पौराणिक मान्यता को याद करते हुए स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि इसी दिन भगवान श्री रामचंद्र जी 14 वर्ष के वनवास के बाद माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में ही सदियों से दीपोत्सव मनाने की यह परंपरा चली आ रही है, जिसे इस वर्ष भी सरायकेला वासियों ने बड़े ही उत्साह के साथ जीवंत रखा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
