• Sat. Nov 7th, 2026

मिर्जापुर में सजेगा 9 नवंबर को महालक्ष्मी पूजा का भव्य दरबार तैयारी जोरों पर

admin's avatar

Byadmin

Nov 7, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

*बड़कागांव* बड़कागांव प्रखंड के मिर्जापुर में आयोजित होने वाले श्रीश्री महालक्ष्मी पूजा (सोहराय) मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रीश्री महालक्ष्मी पूजा समिति की ओर से 9 नवंबर 2026, सोमवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूजा एवं मेले को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी,पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया है।

समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मिर्जापुर का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार और पदाधिकारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव बाबूलाल कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार सहित संरक्षक अरुण कुमार एवं मुटकधारी महतो तथा अन्य पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूजा समिति ने क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों से सपरिवार पहुंचकर मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *