• Thu. Nov 5th, 2026

गोविंदपुर में ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ की शुरुआत, बच्चों ने वृद्धाश्रम में बांटी दीपावली की खुशियां

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2026
crescent ad

दीपावली का वास्तविक आनंद दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने में है। इसी संदेश के साथ लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर ने क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बारियो, नॉलेज विलेज, गोविंदपुर के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन राम आश्रम वृद्धाश्रम, गोविंदपुर में सेवा एवं स्नेह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की, उनके साथ समय बिताया, बातचीत की और उपहार भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक भोजन भी परोसा।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, मानवीय संवेदनशीलता, बड़ों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष Ln Isa Shamim, बोर्ड सदस्य Ln Prashant Singh, क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या Mrs. Vijeta Das तथा डीन ऑफ एकेडमिक्स Mr. Lalji Tripathi उपस्थित रहे। स्कूल के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष Ln Isa Shamim ने कहा कि प्रोजेक्ट स्माइल के माध्यम से बच्चों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के छोटे-छोटे प्रयास किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकते हैं। बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनका सम्मान करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।

विद्यालय की प्राचार्या Mrs. Vijeta Das ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में करुणा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

प्रोजेक्ट स्माइल के अंतर्गत आगामी दिनों में लालमुनी आश्रम वृद्धाश्रम एवं पोखरिया स्थित अनाथ आश्रम में भी सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस पहल ने संदेश दिया कि दीपावली की असली रोशनी केवल दीपों में नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर आई मुस्कान में भी होती है।

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर – सेवा, संवेदना और मुस्कान के साथ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *