• Fri. Oct 30th, 2026

जेटेट 2026: कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सख्त, न्यू टाउन हॉल में मजिस्ट्रेट और पुलिस की हुई ज्वाइंट ब्रीफिंग

admin's avatar

Byadmin

Oct 30, 2026
crescent ad

 

धनबाद: रविवार को होने वाली झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस ज्वाइंट ब्रीफिंग में सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी और कदाचार मुक्त संपन्न कराना है। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी विस्तार से समझाई गई कि किसे कितने बजे सेंटर पर पहुंचना है, स्टैटिक और फ्लाइंग मजिस्ट्रेट की क्या भूमिका होगी और परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की समग्र व्यवस्था कैसे काम करेगी। परीक्षार्थियों के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने अपील की है कि वे झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी गाइडलाइन (SOP) का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, क्योंकि निर्धारित समय से 5 मिनट की देरी होने पर भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि वे केंद्र पर क्या लाना है, क्या नहीं लाना है और ओएमआर शीट कैसे भरना है, इसके दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़कर ही आएं। एसएसपी ने छात्रों से बिना किसी तनाव के, अच्छी तरह तैयार होकर ससमय परीक्षा देने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले में इस बार लगभग साढ़े अड़तीस हजार अभ्यर्थी झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे, जिसे देखते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *