
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के तत्वाधान में नालसा द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के टीपीएस एवं डीएवी पब्लिक स्कूल और +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डालसा की ओर से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा और डिप्टी चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस दौरान इन लोगों ने स्कूली बच्चों को चाईल्ड प्रोटेक्शन,
बाल विवाह , बाल श्रम , साइबर सुरक्षा , गुड टच , बैड टच, ह्यूमन ट्रैफिकिंग , डायन प्रथा आदि कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम , पॉश एक्ट के प्रावधानों, डालसा के कार्य व उद्देश्य तथा बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने तथा उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए डालसा के टोल फ्री नंबर 15100 और पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक एवं प्रेरित किया किया गया तथा सभी विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया, ताकि हर नागरिक अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो सके । कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं विद्यालय समुदाय को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, सम्मान एवं कानूनी संरक्षण प्राप्त होना चाहिए। सुरक्षित बचपन अभियान बच्चों को जागरूक बनाने तथा बाल संरक्षण के प्रति विद्यालय एवं समाज की जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । मौके पर विदेश सिन्हा ने कहा कि आज सुरक्षित बचपन अभियान का शुभारंभ किया गया है जो 31अक्टूबर तक चलेगा ।

बहरागोड़ा जागरूकता अभियान में पीएलवी के रूप में आनंद साव , राजेश प्रहराज, बलिराम हेंब्रम शंपा रानी , चंपा रानी साव , अनुराग साव , राजा आदि उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
