
आद्रा (पुरुलिया) : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ आज को किया गया। इस वर्ष की थीम “Probity for Prosperity” (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) रखी गई है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आद्रा में मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के किसी भी रूप से दूर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक/लघु नाट्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से ईमानदारी, नैतिक आचरण, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति के महत्व को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान और ईमानदारी से होने वाले लाभ को जीवंत अभिनय से समझाया।

रेल प्रशासन के अनुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्य इकाइयों, लोको शेड, कैरिज एंड वैगन डिपो एवं अन्य कार्यालयों में भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल कर्मचारियों एवं आमजन को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य रेलवे में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है, ताकि यात्रियों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
