• Sun. Oct 25th, 2026

Adityapur : कान्हा स्पोर्टिंग क्लब असंगी बना चैंपियन, 24 टीमों ने लिया हिस्सा,विजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 25, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। किशोर स्पोर्टिंग क्लब असंगी की ओर से आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में कान्हा स्पोर्टिंग क्लब, असंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
वहीं पोगो स्पोर्टिंग क्लब को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये और ट्रॉफी मिली। डेंजर जोन की टीम तीसरे तथा लखन साईं की टीम चौथे स्थान पर रही। दोनों टीमों को 15-15 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिवनाथ प्रधान, वार्ड 25 के पार्षद प्रतिनिधि परमेश्वर प्रधान, पिथोबास प्रधान, बीरांची महतो, माखनलाल, सपन प्रधान, अनिल प्रधान, प्रदीप प्रधान, जगन्नाथ बेहरा और दिनेश प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में करण गोप, चित्रसेन प्रधान, पवन प्रधान, नितेश प्रधान, करण सरदार, विष्णु सरदार, कांग्रेस सरदार, शुरू हसदा, सुरेश टुडू, राहुल टुडू, समीर माझी, संजू माझी एवं सुमंत प्रधान का योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *