• Sun. Oct 25th, 2026

शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्री राधाकृष्ण प्रेम मंदिर एकडा में भंडारा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 25, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद। श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर एकडा के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुर जी की पूजनोत्सव के तहत भंडारा सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष बच्चों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूड़ी सब्जी बुंदिया प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। वहीं महाराज श्री सुरेंद्र हरिदास ने बताया कि इस मंदिर प्रांगण में भक्तों के सहयोग से प्रत्येक पूर्णिमा को भंडारा किया जाता है ।

भक्तगण पधारने का कृपा करें।सभी को जय श्री कृष्णा राधे राधे। वहींआज के इस कर्यक्रम में आए धनबाद जिला जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि इस मन्दिर में निरंतर धार्मिक कार्य होने से क्षेत्र के सनातनी धर्मियों में भक्ति भावना जगी है उन्होंने इस राधा कृष्ण प्रेम मंदिर एकडा को बेहतर सौंदरिकर्ण के लिए बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल से मांग की है।

मौके पर जदयू के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह,धनलाल दुबे,शुशील रवानी,वरिष्ठ पत्रकार विजय रवानी,चंदन चौहान,तेज बहादुर सिंह,फेकू सिंह,राजेश कुमार साव,मुरली गुप्ता,तुलसी राम,शुभाष भुवानियां, राजबीर कुमार,वीणा देवी (मालाकार) एकडा के अलावे अन्य गणमान्य गण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *