
बेरमो/बोकारो थर्मल-
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना के अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने बेरमो और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।

सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के फुसरो बाजार दुर्गा मंदिर, सेंट्रल कॉलोनी, कारीपानी, शारदा कॉलोनी, मकोली दुर्गा मंदिर, पुराना कारो विस्थापित, बिरसा नगर डंपिंग, सुभाष नगर, जवाहर नगर, करगली तीन नंबर कॉलोनी, डीवीसी बेरमो माइंस, रामनगर दुर्गा मंदिर, बेरमो सीम, गांधी नगर, बारीग्राम, हरिजन दुर्गा मंदिर संडे बाजार, ऊपर क्वार्टर संडे बाजार, छोटा क्वार्टर संडे बाजार, जारंगडीह दुर्गा मंदिर, कथारा दुर्गा मंदिर, चार नंबर शिफ्टिंग साइट, जरीडीह बाजार और बेरमो स्टेशन स्थित पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।

इसके अलावा उन्होंने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के आईईएल गोमिया और स्वांग स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा क्षेत्र के सभी लोगों पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का अवसर है।
पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान उनके साथ फुसरो नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, बिनोद सिंह सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
