• Sat. Oct 17th, 2026

आदित्यपुर में एसडीपीओ, सीओ व थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा वॉच टावर का किया उद्घाटन,विसर्जन तक श्रद्धालुओं की सेवा में 24 घंटे समर्पित रहेंगे शांति समिति के सदस्य, पुरेंद्र नारायण सिंह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से आदित्यपुर में वॉच टावर का विधिवत उद्घाटन किया गया। सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज, गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। ​
कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति के सक्रिय सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह एवं समाज वैज्ञानिक रवींद्रनाथ चौबे ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। मंच संचालन और अध्यक्षता करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन जुलूस तक शांति समिति के सदस्य 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वॉच टावर के समीप सरायकेला-खरसावां स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ आपातकालीन सेवा के लिए तैनात रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालु शांति व खुशी के साथ पूजा का आनंद लेकर घर लौटेंगे।
​
उद्घाटन के दौरान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने कहा कि वॉच टावर से सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, आमजन की समस्याओं के समाधान और ट्रैफिक प्रबंधन पर पैनी नजर रखी जाएगी, जिससे पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। गम्हरिया सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि आगामी चार दिनों तक विधि-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी ताकि किसी भी दर्शनार्थी को कोई असुविधा न हो।
वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीन शिफ्टों में 24 घंटे पुलिस बल व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। साथ ही, इमली मैदान सहित अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। ​समारोह में समाज वैज्ञानिक रवींद्रनाथ चौबे ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंहा, संजय सिंह, देव प्रकाश देवता, उदित यादव, प्रभात रंजन, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, विपिन बिहारी प्रसाद, मनोज पासवान, रामचंद्र पासवान, जवाहरलाल सिंह, कैलाश शाह, मुकेश गिरी, अजय यादव, राकेश कुमार, राजेश यादव, अरविंद पासवान, सेवानिवृत्त डीएसपी सरयू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, विनोद जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षाविद एसडी प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *