• Sat. Oct 17th, 2026

Adityapur : वार्ड 25 के पार्षद उत्तरा प्रधान ने आरआईटी मोड़ और नेपाली संग समिति के दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात को वार्ड संख्या-25 की पार्षद उत्तरा प्रधान ने श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, आरआईटी मोड़ तथा दुर्गा पूजा समिति मोहन नगर नेपाली बस्ती द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडालों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पार्षद के सलाहकार भी उपस्थित रहे। पंडालों के उद्घाटन के उपरांत पार्षद उत्तरा प्रधान ने मां दुर्गा के चरणों में नमन किया तथा पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। यह पर्व नारी शक्ति, साहस और आत्मसम्मान का भी परिचायक है।
मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप नारी शक्ति की महत्ता को दर्शाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *