
बेरमो/बोकारो थर्मल-
झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को नियोजनालय बोकारो थर्मल में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान फारुकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में लगभग 110 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 23 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान फारुकी ने बताया कि भर्ती कैंप का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के लिए दो नियोजकों से लगभग 90 रिक्तियां प्राप्त हुई थीं। इनमें भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड, डाल्टनगंज (पलामू) और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा (उत्तर प्रदेश) शामिल थे।

भर्ती प्रक्रिया के तहत भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड ने आठ अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया, जबकि श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 15 युवक-युवतियों को चयनित कर ऑफर लेटर प्रदान किए। इस प्रकार दोनों कंपनियों में कुल 23 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला।
नियोजनालय की ओर से भर्ती कैंप के सफल आयोजन में उच्चवर्गीय लिपिक सुभाष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रामेश्वर मुर्मू, अनुवेक गणेश कुमार तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
