
बेरमो/बोकारो थर्मल-
डीवीसी बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) के महाप्रबंधक (ओ एंड एम) राजेश विश्वास का बुधवार को ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर सम्मानित किया और संयंत्र के संचालन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ईडीसीएल अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी, जो डीवीसी में वरीय प्रबंधक (सीएसआर) के पद पर कार्यरत हैं, ने शॉल ओढ़ाकर महाप्रबंधक का सम्मान किया। वहीं, इकाई के सचिव रमेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विद्युत संयंत्र के सुचारु संचालन में ओ एंड एम विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजेश विश्वास के नेतृत्व में संयंत्र के संचालन और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास होंगे।

महाप्रबंधक राजेश विश्वास ने ईडीसीएल के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बीटीपीएस परिवार सामूहिक सहयोग और टीम भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कर्मचारियों के सहयोग से संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ईडीसीएल के संयुक्त सचिव राहुल कश्यप, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सहायक सचिव विनय कुमार, अमृत कच्छप, रामलाल पासवान, टीकू गुहान, बेनुधर बेहरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महाप्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
