• Fri. Oct 16th, 2026

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा…*

admin's avatar

Byadmin

Oct 16, 2026
crescent ad

 

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के दिए आवश्यक निर्देश…

 

सरायकेला। आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सर्वगियारी ने कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों, विसर्जन घाटों तथा विसर्जन घाटों को जोड़ने वाले मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के क्रम में पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया गया।

 

यातायात एवं विसर्जन व्यवस्था का अवलोकन कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों तथा विसर्जन घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुए यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अनावश्यक वाहन पार्किंग पर रोक लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था रखने तथा आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की तैयारी रखने को कहा गया।

 

विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने, पहुंच मार्गों को सुगम रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती करने तथा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *