
आद्रा, : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ और विशेष अभियान 6.0 के तहत आज भी विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहे।
इसी क्रम में आज पुरुलिया रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में साफ-सफाई से संबंधित सुझाव और प्रतिक्रियाएं ली गईं। यात्रियों ने इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता सेल्फी’ गतिविधि में भी हिस्सा लिया और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता को लेकर अपने सुझाव दिए।

आद्रा मंडल यात्रियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। ‘रेल जन संवाद’ के जरिए यात्रियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
मंडल ने यात्रियों और आमजन से रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
