
आदित्यपुर : फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल आज देर शाम उदघाटित हुआ. इस पूजा पंडाल का उदघाटन आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने फीता काटकर किया.
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, झामुमो के केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सारथी महतो, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, कांग्रेस नेता खिरोद सरदार तथा नगर निगम की पार्षद राजरानी महतो अतिथि के रुप में उपस्थित थे.
इस वर्ष यहाँ दार्जिलिंग की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. उल्लेखनीय है कि यहां श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, दिन्दली बस्ती के द्वारा वर्ष-1973 से प्रतिवर्ष पारंपरिक तरीके से पूजा समारोह आहूत किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं. आकर्षक बनावट और कलात्मक प्रस्तुति वाला यह पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण को स्वतः अपनी ओर आकर्षित करेगा. यहां पंडाल के साथ-साथ आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी की गई है. इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यहां लगने वाला विराट मेला है, जिसका आनंद लेने के लिए पूजा के दौरान प्रतिदिन हजारों लोग यहां पहुंचते हैं. उद्घाटन के पश्चात मेला की भी शुरुआत हो गई है. कार्यक्रम का संचालन पूजा कमिटी के संरक्षक छबि महतो ने किया. इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष लालटू महतो, रितेन महतो, छूटुन महतो, अमित प्रामाणिक, गुरजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
फोटो कैप्सनः
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
