
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ ( धनबाद) जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ‘साइबर शील्ड’ नाम से मेगा ऑपरेशन शुरू किया है। इसी अभियान के तहत धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में छापेमारी कर पांच कथित संगठित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, जिनमें चार आईफोन भी शामिल हैं, 23 बैंक पासबुक, 16 एटीएम कार्ड और विभिन्न बैंकों के 10 चेकबुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में टुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजिय कर धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि धनबाद जिले में पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की सूचनाएं मिल रही थीं। इन घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ‘साइबर शील्ड’ नामक मेगा ऑपरेशन शुरू किया गया।

इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में कुछ साइबर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर गांव में छापेमारी की गई। इस अभियान में 17 पुलिस पदाधिकारियों के साथ 80 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी निवासी राजू कुमार मंडल, उत्तम कुमार मंडल और अजीत कुमार मंडल के अलावा देवघर जिले के दिलीप कुमार मंडल तथा कोडरमा जिले के उमेश कुमार राणा के रूप में हुई है।इस मामले में टुंडी थाना कांड संख्या 77/26 के तहत 15 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(C) तथा 66(D) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
