
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
प्रखण्ड केरेडारी के सलगा में आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और पहल करते हुए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, जनप्रिय एवं यशस्वी विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी जी ने केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सलगा पंचायत के सलगा चौक पर 200 केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन कर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए बेहतर विद्युत व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विद्युत संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों, छोटे व्यवसायियों एवं अन्य लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा आम लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ वे जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
सलगा चौक पर विद्युत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों में बेहतर बिजली व्यवस्था की उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों ने इस सुविधा के लिए प्रसन्नता व्यक्त कर माननीय विधायक महोदय जी का आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
