• Thu. Oct 15th, 2026

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान, ‘रेल जन संवाद’ और ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम का आयोजन,

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

 

 

आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ और विशेष अभियान 6.0 के तहत आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इसी क्रम में बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़, आद्रा सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

*‘रेल जन संवाद’ में यात्रियों से लिए सुझाव -*

आद्रा और बोकारो रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में साफ-सफाई को लेकर सुझाव और प्रतिक्रियाएं ली गईं। यात्रियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने उत्साहपूर्वक ‘स्वच्छता सेल्फी’ गतिविधि में भी हिस्सा लिया।

 

*आद्रा में ‘नेकी की दीवार’ -*

इसी अवसर पर आद्रा रेलवे स्टेशन परिसर में ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, उपयोगी वस्तुओं को साझा करने के लिए प्रेरित करना और समाज में सहयोग व परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है।

 

आद्रा मंडल ने यात्रियों से रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने और जनहितकारी पहलों में सहयोग की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *