• Wed. Oct 14th, 2026

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण।

admin's avatar

Byadmin

Oct 14, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। दुर्गापूजा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान बादम, नापो, सांढ और बड़कागांव स्थित पूजा पंडालों में पहुंच कर हालत का जायजा लिया। बादम स्थित दुर्गा मंदिर में थाना प्रभारी ने पूजा समिति अध्यक्ष जागेश्वर कुमार से चर्चा कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।

इस दौरान उन्होंने पूजा समिति को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिया। भीड़ नियंत्रण को लेकर वॉलेंटियर्स बनाने का निर्देश दिया। साथ महिला और पुरुष के लिए बैठने के लिए अलग अलग व्यवस्था करने का सुझाव दिया। मौके पर मुख्य रूप से एस आई गजेंद्र सिंह, सावित्री कच्छप, ग्राम अध्यक्ष गोविंद महतो, कालीचरण, ग्यानि महतो, अनिल कुमार, राज कुमार, शिव धारी महतो, पुजारी ख़ेमन महतो, बनवारी महतो, विराज महतो, टीकू महतो, प्यारेलाल पांडे, नीरज पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *