
केंदुआ। केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग के खनन स्थल के विस्फोट से पास के स्कूल का अस्तित्व खतरे में पड़ गई है। बतातें चले कि एक ओर जहां कोयला खनन के उड़ते धूलकण से प्रदूषण फैल रही है
इसके बावजूद भी खनन स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव नही हो रही है एवं दूसरी तरफ कोयला में उच्च विस्फोट से पास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा स्कूल एवं भवन में शिक्षा ग्रहण करने वाले दर्जनो बच्चों का स्तित्व खतरे में पड़ गया है जबकि इस संदर्भ में स्थानीय लोगों द्वारा मौखिक तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना दी जा चुकी है पर सुरक्षा के दृश्टिकोण से अबतक कोई पहल नही हो रही है।

बतातें चले कि प्रत्येक दिन इस खुली खदान में कोयला खनन को लेकर दर्जनो की संख्यां में असुरिक्षत उच्च विस्फोट किये जाते है जिससे पूरा स्कूल भवन एवं आसपास बसे लोगों का घर दहल जाता है ऐसा लगता है जैसे स्कूल भवन या लोगों का घर कभी भी ध्वस्त हो जाएगी और बहुत बड़ी हादसा हो सकती है। वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद और विद्यालय प्रबन्ध समिति तनिक भी गंभीर नही दिख रही है। जिसको लेकर यहां लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
