• Fri. Oct 9th, 2026

Adityapur : दुर्गा पूजा को लेकर सफाई कार्य तेज, वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त करने की मांग, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और सड़कों की मरम्मत पर विशेष जोर देने की अपील, ओम प्रकाश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 17 सितंबर को दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर अमल शुरू हो गया है। इसका असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है।
आदित्यपुर-कांड्रा सड़क पर महीनों से जमा गंदगी हटाई जा रही है। वहीं, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी भी कई स्थानों पर सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है।
जिला शांति समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि आदित्यपुर में कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन 11 अक्टूबर को होना है। ऐसे में नगर निगम को तैयारियों में तेजी लाते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने खरकई पुल के बाईं ओर से राममरैया बस्ती और रोड नंबर 32 छठ घाट होते हुए आदित्यपुर-2 जाने वाली सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही, इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि मुख्य सड़क पर अधिक भीड़ होने की स्थिति में आदित्यपुर-2 जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहे।
उन्होंने बताया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 22 लाइसेंसी और 9 गैर लाइसेंसी, जबकि आरआईटी थाना क्षेत्र में 14 लाइसेंसी और 9 गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडाल हैं। पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में कुल 108 लाइसेंसी और 106 गैर लाइसेंसी, यानी 214 स्थानों पर दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी चल रही है। उन्होंने पूजा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पूजा समितियों और आम नागरिकों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *