
आदित्यपुर । विद्युत शक्ति उपकेंद्र आदित्यपुर-01 अंतर्गत 7 अक्टूबर को लाइन मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य किए जाने के कारण क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान जुगसलाई, कोका-कोला, कुलुपटांगा, आरआईटी, गाजिया तथा पीएचईडी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग की अपील की है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

