• Tue. Oct 6th, 2026

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर । गम्हरिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र, खराब सड़क और लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 6, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल छात्र की पहचान *समीर दास* के रूप में हुई है। दोनों गम्हरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि चांडिल गोलचक्कर और आसपास सड़क की बदहाल स्थिति और NHAI की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। खराब सड़क, गड्ढे और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों ने जल्द सुधार की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed