
सरायकेला : लैब टेक्नीशियन पर डराने-धमकाने का आरोप, पीड़ित के पति ने नीमडीह थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में तैनात लैब टेक्नीशियन पर एक गर्भवती महिला के परिजन से खून जांच के एवज में जबरन 500 रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर बाइदा गांव निवासी सिमन्त सिंह ने नीमडीह थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।
शिकायत के अनुसार 24 जून 2026 को सिमन्त सिंह अपनी गर्भवती पत्नी नूनी बाला सिंह को CHC नीमडीह में रक्त जांच के लिए ले गए थे। आरोप है कि वहां पदस्थापित लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम ने जांच के बदले जबरन 500 रुपये ले लिए।
पीड़ित ने पत्र में लिखा है कि वह गरीब किसान परिवार से है। LT द्वारा उसे डराया गया कि अगर रक्त जांच नहीं कराओगी तो बच्चा सात महीने में ही पैदा हो सकता है और जल और रक्तस्राव के साथ बच्चा नष्ट भी हो सकता है। इससे उसकी पत्नी काफी चिंतित और दुखी है।
जब इस बारे में CHC चिकित्सा पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि CHC को सितंबर अंत में नए BPHU भवन में शिफ्ट कर दिया गया है और वहां CCTV कैमरा लगा है, लेकिन यह घटना उससे पहले की है।
पीड़ित ने नीमडीह थाना प्रभारी से मामले में यथाशीघ्र संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
