
सरायकेला-: चांडिल पुरुलिया एन एच 33 पर सोमवार देर शाम लगभग 7.20 बजे पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान –
*1. शिवम गोप, पिता- गौर गोप*
*2. लुकैस गोप, पिता- राजा राम गोप*
*3. सपन गोप, पिता- हड़कू गोप*
जानकारी के अनुसार तीनों युवक पुरुलिया जिले के बलरामपुर के छाता मेला में पनामा सर्कस देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। मालती चेक पोस्ट के पास जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई।
हादसे में शिवम गोप और लुकास गोप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सपन गोप की पुरुलिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
सूचना पर बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही है। सवाल उठ रहा है कि चेक पोस्ट पर पुलिस तैनात होने के बावजूद कार सवार कैसे चकमा देकर भाग निकला।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
