
झारखंड के बेरोजगार युवाओं को अमीन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सहयोग से कौशल अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नव भारत निर्माण संस्थान के निर्देशन में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्रशिक्षण के लिए नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक कराया जा सकता है। प्रशिक्षण का शुभारंभ 18 अक्टूबर 2026 से होगा। प्रशिक्षण की अवधि दो माह निर्धारित की गई है। प्रत्येक रविवार को तीन घंटे की कक्षा होगी। आवश्यकता पड़ने पर रविवार के बजाय शनिवार को भी कक्षा आयोजित की जा सकती है। प्रशिक्षण में प्रकाश, डायगोनल स्केल ब्रास, जरीब सहित अमीन कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं तकनीकी कार्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने के लिए मैट्रिक, इंटर एवं उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी नामांकन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान झारखंड पुलिस, उत्पाद सिपाही, एसएससी जीडी, रेलवे ग्रुप डी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अमीन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों की विशेष तैयारी भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों तथा विभिन्न विभागों में अमीन से संबंधित कार्यों के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये की विशेष छूट का उल्लेख किया गया है। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो एवं योग्यता प्रमाण-पत्र साथ लाने को कहा गया है। यह भी दावा किया गया है कि प्रशिक्षण के बाद परीक्षा आयोजित कर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। जिसका संपर्क नंबर 7858017098 एवं 6287105001 जारी किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
