
आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 को उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खरसावां थाना अंतर्गत बरजूडीह एवं गांगुडीह में अवैध रूप से संचालित दो चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। छापामारी के क्रम में कुल 19 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि लगभग 2,100 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। संबंधित शराब भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। विशेष रूप से आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
