
तोरसिंदुरी, खरसावां – कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं आसरा संस्था के तत्वावधान में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तोरसिंदुरी में आयोजित चार दिवसीय प्रथम क्लस्टर स्तरीय EMRS स्पोर्ट्स मीट-2026 (01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026) का आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ सफल समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई (खरसावां विधानसभा) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आसरा संस्था के निर्देशक शिवकर पुरती, सचिव श्रीमती सरोज पुरती, कोषाध्यक्ष दीपिका चौधरी शिक्षा अधिकारी भागीरथी गोप एवं विद्यालय की प्राचार्या गीताजंली पान,उप प्राचार्य श्री शशि भूषण मल्लिक ठाकुर ,17 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के स्कॉट शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं सम्मिलित हुए।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री गागराई ने कहा कि आज ओलंपियाड में झारखंड की बेटी बहनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर हमारे देश का नाम रोशन किया है उन्होंने प्रतिस्पर्धा में जीतने वालों के साथ-साथ हरने वाले खिलाड़ियों को भी बधाई दिया है । उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना की सराहना की।

*पुरस्कार वितरण समारोह*
समापन दिवस पर एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। तत्पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा –
1. सभी स्पर्धाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
2. फुटबॉल- बालक वर्ग – EMRS डूमुरिया,बालिका वर्ग – EMRS तोरसिंदुरी विजेता बनी।
3. वॉलीबॉल -बालक वर्ग – EMRS टोंटो,बालिका वर्ग – EMRS तोरसिंदुरी विजेता बनी।
4. खो – खो – बालक वर्ग – EMRS तांतनगर,बालिका वर्ग – EMRS तोरसिंदुरी विजेता बनी।
5. कबड्डी -बालक वर्ग – EMRS मंझारी,बालिका वर्ग – EMRS बहरागोड़ा विजेता बनी।
3. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय EMRS तोरसिंदुरी को बालिका वर्ग में तथा EMRS मनोहरपुर को बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी* प्रदान की गई।
इस स्पोर्ट्स मीट में क्लस्टर अंतर्गत आने वाले विभिन्न एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योगाभ्यास की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे सभी ने खूब सराहा।
अंत में आयोजक समिति, प्राचार्या महोदया एवं उप-प्राचार्य महोदय द्वारा मुख्य अतिथि, समस्त गणमान्य अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकगण एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आयोजन को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
