• Sat. Oct 3rd, 2026

सरायकेला : काटिया पुनर्वास स्थल पर चार दिनों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप, दीपावली तक शांति बनाए रखने पर बनी सहमति ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के काटिया पुनर्वास स्थल में बसे विस्थापितों को स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब, शौच, पशु चराने और रास्ते को लेकर उपजा था विवाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुलह हुआ।

 

चांडिल प्रखंड के रुदिया पंचायत अंतर्गत काटिया पुनर्वास स्थल पर पिछले चार दिनों से चल रहे तनाव का आज आपसी सहमति से समाधान हो गया। सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, चांडिल बांध के विस्थापितों को बसाए गए इस पुनर्वास स्थल में ग्रामीणों एवं विस्थापित परिवारों के बीच दैनिक सुविधाओं को लेकर विवाद गहरा गया था।

 

विवाद मुख्य रूप से तालाब में जाने से रोकने, शौच के लिए जाने पर रोक-टोक, गाय-बकरी चराने से रोकने, महिलाओं को तालाब में स्नान करने से रोकने तथा आने-जाने के रास्ते के इस्तेमाल को लेकर था। इस कारण दोनों पक्षों में असंतोष बढ़ गया था और स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

 

स्थिति को देखते हुए आज संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों की बातों को सुना गया और बातचीत के माध्यम से विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने का प्रयास किया गया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से दीपावली तक समझौते के आधार पर शांति बनाए रखने पर सहमति बनी। ग्रामीणों एवं पुनर्वास स्थल के विस्थापित परिवारों ने आपसी बातचीत और समझदारी से विवाद का समाधान करने तथा शांति, सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया।

 

यह भी तय किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर आपस में विवाद करने के बजाय संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा।

 

बैठक में पुनर्वास कार्यालय संख्या-2 के पुनर्वास पदाधिकारी सुखदेव महतो दारा प्रसाद मंडल, कानाईलाल गोराई, शंभू कालिंदी, केंद्रीय भंडार एवं शिविर प्रमंडल के कनीय अभियंता दीपक लोहार एवं प्रवीण तिरु, चांडिल अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक एवं अमीन, रुदिया पंचायत की मुखिया सुबोधिनी माहली, मुखिया प्रतिनिधि ज्योति माहली चांडिल थाना के सहायक प्रभारी, विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो विस्थापित मुक्ति वाहिनी के संयोजक श्यामल मार्डी अंबिका यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विस्थापित परिवार उपस्थित रहे।

 

काटिया पुनर्वास स्थल के निवासी जगन्नाथ किस्कू, सूरज मुर्मू, पूनम देवी तथा काटिया टोला गोढ़डीह निवासी मोहन गौड़, शिवचरण सिंह सरदार, कालूराम गौड़, रवि सिंह सरदार एवं ग्राम प्रधान गणपति सिंह सरदार* सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष बैठक में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *