• Thu. Oct 1st, 2026

सरायकेला मुख्य मार्ग की बदहाली और अवैध पार्किंग पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा, सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी,* *JARDCL की भूमिका पर उठाए सवाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2026
crescent ad
सरायकेला परिसदन (सर्किट हाउस) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरवा ने सड़क सुरक्षा और सड़कों की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई। मंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री दीपक बिरवा ने सड़कों पर हो रहे हादसों और अव्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्य मार्गों, विशेषकर सरायकेला-कांद्रा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को पूरी तरह से गलत और खतरनाक बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों को जाम से मुक्त कराया जाए ताकि राहगीरों को किसी तरह की दुर्घटना का सामना न करना पड़े।
सरायकेला-कांद्रा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को स्वीकार किया।पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि इस सड़क के रखरखाव और निर्माण में जेआरडीसीएल की भी जिम्मेदारी है।
मौके पर उपस्थित झामुमो नेता गणेश माहली, जिला अध्यक्ष शुवेंदु महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, भोला मोहंती तथा झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *