• Wed. Sep 30th, 2026

प्रोजेक्ट सहेली के तहत स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 30, 2026
crescent ad
गम्हरिया। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बुधवार को गम्हरिया के जगन्नाथपुर में “प्रोजेक्ट सहेली” के तहत स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना, व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना था।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मासिक धर्म चक्र, महिलाओं एवं किशोरियों की चुनौतियों तथा सामाजिक संकोच जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। स्वयंसेवकों ने लोगों को बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य एवं प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर चर्चा की जानी चाहिए।
नाटक के बाद आयोजित जागरूकता सत्र में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, जरूरी सावधानियां, सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं तथा प्रचलित गलत धारणाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्वस्थ आदतें अपनाने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक शालिनी ओझा के निर्देशन में किया गया। इसमें शिक्षिका रश्मि सिन्हा, नमामी भुइयां, सुदेशना पाल, शिक्षक हिंदोल चक्रवर्ती, रामशंकर गोस्वामी तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के पीएचडी स्कॉलर राजेश कुमार गुप्ता ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से एनएसएस टीम ने स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और ज्ञान आधारित सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लोगों को मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर बिना झिझक खुलकर संवाद करने के लिए प्रेरित किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *